समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की ऊंचेड़ में बड़ी कार्यवाही 10 किलो अफीम के साथ राजू बंजारा गिरफ्तार, टीम को देखकर छत से कूद कर भागने का प्रयास* *नीमच जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।वही जानकारी के अनुसार दिनांक 7 सितम्बर सोमवार को जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (CBN) की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मनासा तहसील के ग्राम ऊंचेड़ में लगभग 5 दर्जन से अधिक सीबीएन सदस्यों की टीम ने एक नामी आरोपी राजू बंजारा पिता खेता बंजारा उम्र 50 वर्ष के घर पर दबिश दी ओर लगभग 10 किलो अवैध अफीम बरामद की है।**जैसे यह कार्यवाही करने सीबीएन की टीम पहुंची गांव में हड़कंप मच गया। लगभग 4 से 5 घंटे चली इस कार्यवाही में तस्कर राजू बंजारा ने भागने के सभी पैतरे आजमाएं यहां तक की सीबीएन की टीम को देखकर छत से छलांग लगाकर भगाने का भी प्रयास किया, परंतु सीबीएन की कड़ी मुस्तेदी के सामने राजू बंजारा के पैतरे काम नहीं आए और आखिर सीबीएन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।**केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की टीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है इस मामले में कुछ और नाम आने की भी संभावना बताई जा रही है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post