मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज पर लगाम कसने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने एक कड़ा निर्देश लागू कर दिया है विभाग की गरिमा को कलंकित होने से बचाने के लिए अब खाकीधारियों के लिए नए नियमों का शिकंजा कसा गया है, जिससे सोशल मीडिया पर चमक-धमक दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए हैंअब तक जो वर्दी शान से रील्स, स्टाइलिश फोटो शूट और सोशल मीडिया लाइक्स बटोरने के लिए इस्तेमाल हो रही थी, उस पर पाबंदी का बड़ा ताला लग गया है डीजीपी द्वारा जारी 24 बिंदुओं की इस कड़क गाइडलाइन के मुताबिक, कोई भी पुलिसकर्मी अब ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर रील्स या तड़क-भड़क वाले फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेगा इसके अलावा, सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलना, वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाना या विभाग में असंतोष की आग भड़काना अब भारी पड़ेगा
byAll State News 24
-
0