- आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है... मां बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बह गई... हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 8 लोगों की मौत की खबर है... बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आए थे, इसी दौरान मंदिर के समीप बरसाती नाले को पार करते वक्त उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बह गई...हादसे में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत होने की जानकारी सामने आई है... हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है...हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची... बरसाती नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया... हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं... जिस कार के हादसे का शिकार होने की जानकारी है, उसका नंबर MP 13 AF 7135 है और यह एस्प्रेसो कार बताई जा रही है।फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है... मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है।
byAll State News 24
-
0