समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

आ रहे हैं मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, 20 सितंबर को नीमच दौरा; गांधीसागर के चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र में मादा चीता को करेंगे रिलीजमध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 20 सितंबर को नीमच जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा गांधीसागर क्षेत्र में चल रहे चीता प्रोजेक्ट को लेकर खास रहने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र पहुंचेंगे और खिमला क्षेत्र में मादा चीता को खुले जंगल में रिलीज करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2 बजे उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और करीब 2 बजकर 45 मिनट पर रामपुरा तहसील के ग्राम बासी स्थित डीबीएल हेलीपैड पहुंचेंगे।यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3 बजे ग्राम बूज स्थित गेट नंबर-4 पहुंचेंगे। रामपुरा–गांधीसागर रोड स्थित चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान मादा चीता को खिमला क्षेत्र में रिलीज किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य को देश में चीता प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अतिरिक्त पर्यावास के रूप में विकसित किया गया है। केंद्र सरकार की परियोजना संबंधी जानकारी में भी गांधीसागर को चीता आबादी के विस्तार के लिए तैयार किए गए प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में चीतों की संख्या 52 तक पहुंच चुकी है और गांधीसागर इस परियोजना के विस्तार का अहम केंद्र बन रहा है।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर ग्राम बासी के डीबीएल हेलीपैड लौटेंगे और 3 बजकर 50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।यानी रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा भले ही करीब एक घंटे का रहेगा, लेकिन गांधीसागर और चीता प्रोजेक्ट के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post