इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.19 करोड़ की ड्रग्स जब्तनाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, एम्फेटामाइन, MDMA और हाइड्रोपोनिक गांजा बरामदइंदौर। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। DRI के अनुसार, महिला के सामान से करीब 1.4 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनकी ग्रे मार्केट कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये बताई गई है।DRI को विशेष सूचना मिली थी कि इंदौर से पुणे जाने वाली बस में एक महिला यात्री अपने सामान में मादक एवं मन:प्रभावी पदार्थ लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने 21 सितंबर 2026 को इंदौर के विजय उद्योग नगर स्थित टीन इमली चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक पर्पल बस ट्रैवल एजेंसी पर एक विदेशी नागरिक को रोका।अधिकारियों ने उसके नेवी-ब्लू रंग के डफेल बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई पॉलीथिन में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ और अलग-अलग रंग की टैबलेट्स मिलीं। फील्ड ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थों के एम्फेटामाइन, MDMA (एक्स्टसी) और कैनाबिस होने की पुष्टि हुई।DRI के मुताबिक, कार्रवाई में कुल 1120 ग्राम एम्फेटामाइन पाउडर/क्रिस्टलीय रूप में, 296 ग्राम एम्फेटामाइन/MDMA (एक्स्टसी) टैबलेट के रूप में और 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों की ग्रे मार्केट कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये आंकी गई है।DRI ने नाइजीरियाई महिला को NDPS एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।DRI ने कहा है कि विभाग भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत देशभर में सक्रिय अवैध ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रखे हुए है।
byAll State News 24
-
0