*सीएम, सीपीआर ने पहली बार पूरी की ‘बिन मांगे मुराद’....*पहली बार ऐसा हुआ जब सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों की मुराद बिना मांगे पूरी कर दी। वर्ना इसके लिए प्रति वर्ष वरिष्ठ पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को अनुनय-विनय करना पड़ती थी। हम बात कर रहे हैं राज्य सरकार द्वारा संचालित पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा याेजना की। इसकी प्रीमियम राशि संबंधित बीमा कंपनी द्वारा प्रति वर्ष बढ़ा दी जाती थी। यह इतनी ज्यादा होती थी कि प्रत्येक पत्रकार इसे भरने की स्थिति में नहीं रहता था। पत्रकार संगठन मुख्यमंत्री और जनसंपर्क आयुक्त के चक्कर लगाते थे। प्रीमियम रािश पूर्ववत रखने की प्रार्थना करते थे। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों की मांग पर इसे कम किया जाता था। इसके लिए तय तारीख बढ़ा कर पत्रकारों को और समय भी दिया जाता था। पहली बार ऐसा हुआ जब 2026-27 के लिए योजना की प्रीमियम राशि बिना किसी आग्रह के वही रखी गई जो वर्ष 2018 में थी। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की जितनी तारीफ की जाए, कम है। जनसंपर्क आयुक्त इसके लिए खासतौर पर धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने एक माह पहले वादा किया था कि अब हर बार जैसा नहीं होगा। वादे के पक्के जनसंपर्क आयुक्त सिंह ने अपना वादा निभाया ओर प्रीमियम चार्ट वर्ष 2018 -19 की तरह जारी किया, जिससे पत्रकारों ने राहत की सांस ली।
byAll State News 24
-
0