समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, महिला के सिर पर किया वार; बच्ची रोती रही, वीडियो वायरल..*मंदसौर। जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टाकेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में एक महिला पर लाठी से हमला किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर लाठी लगने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इस दौरान पास में मौजूद एक छोटी बच्ची अपनी मां को लेकर रोती-बिलखती नजर आ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post