समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*चिन्हित स्थानों को छोड़कर गणपति विसर्जन के दौरान खदान मे डूबने दो युवकों की मौत* *कम बारिश के चलते नदी में पानी नहीं होने पर प्रशासन ने चिन्हित किए थे वैकल्पिक स्थल**निंबाहेड़ा/ नगर में गणपति विसर्जन के दौरान खदान में भरे पानी में डूबने के दो अलग अलग हादसों में 40 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत निवासी मेडी खेड़ा हॉल मुकाम मुख्यमंत्री आवास योजना तथा दूसरे युवा 19 वर्षीय ओम प्रकाश पिता मांगी लाल कुमावत निवासी श्रीराम कॉलोनी की मौत हो गयी*हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की शवो को अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई कीदरअसल, इस बार कम बारिश के कारण नदियों में पर्याप्त पानी नहीं है ऐसे में गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से पारंपरिक स्थानों को छोड़कर दूसरे अलग-अलग स्थानों को चिन्हित किया गया था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकें प्रशासन का कहना है कि हादसा प्रशासन द्वारा चिन्हित विसर्जन स्थल के बजाय अन्यत्र खदान में भरे पानी में विसर्जन के दौरान हुआखदान में भरा पानी गहराई के कारण विसर्जन के लिए असुरक्षित बताया जा रहा है इसके बावजूद युवक विसर्जन के लिए वहां पहुँचे और डूबने से उनकी मौत हो गई

Post a Comment

Previous Post Next Post