समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

मंदसौर *जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत,6 अगस्त से मारपीट के मामले में था बंद।* जिला जेल में बंद 44 वर्षीय समरथ कुमावत की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। जेल स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।जेल अधीक्षक यशवंत कुमार मांझी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे समरथ को अचानक चक्कर आए। वे गिर गए। जेल स्टाफ ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।समरथ कालूलाल कुमावत के बेटे और लसुडावन गांव के रहने वाले थे। वे किसान थे। मारपीट के एक मामले में उन्हें 6 अगस्त को न्यायिक हिरासत में जिला जेल लाया गया था।परिजनों के अनुसार, करीब एक हफ्ते पहले वे समरथ से जेल में मिलने गए थे। उस समय उनकी तबीयत ठीक थी। उन्होंने किसी परेशानी की बात नहीं बताई थी। सोमवार को बेटा श्रीराम उनसे मिलने जेल पहुंचा था। वहां उसे बताया गया कि तबीयत बिगड़ने पर समरथ को अस्पताल ले जाया गया है। श्रीराम ने इसकी जानकारी परिवार के दूसरे सदस्यों को दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें समरथ की मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है। न्यायिक हिरासत में मौत होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post