समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

हनुमान अंश' के बाद पर्दे पर आएगी खाटू श्याम की कहानी, इस दिन होगी रिलीज; फिर टूटेंगे रिकॉर्ड?फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब बाबा खाटू श्याम पर आधारित नई फिल्म 'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' का ऐलान हुआ है.फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें खाटू श्याम और बर्बरीक की पौराणिक कहानी देखने को मिलेगी. नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित उनकी आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने रिलीज के पांचवें रविवार को ₹130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. महज ₹10 लाख की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक असाधारण सफर तय करते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. इस फिल्म की सफलता को देखते हुए एक और भक्ति फिल्म का ऐलान किया गया है. बाबा खाटु श्याम पर फिल्म बनाए जाने का ऐलान किया गया है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' पर फिल्म बनने की जानकारी शेयर की है. अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और सिलेक्ट मीडिया बाबा खाटू श्याम की कहानी को लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के टाइटल का भी ऐलान कर दिया गया है. तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक, फिल्म का टाइटल 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' है.बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' भी सच्ची कहानी पर बेस्ड होगी. इसमें श्री खाटू श्याम जी की कहानी दिखने के लिए मिलने वाली है. उन्हें लोग प्यार से श्याम बाबा भी कहते हैं और उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं. साथ ही इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे खाटू श्याम जी का आशीर्वाद अनगिनत भक्तों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है. खाटू श्याम पर बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया गया है. तरण आदर्श ने यही भी बताया कि फिल्म को अगले साल यानी कि 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी तक डेट तय नहीं की गई है लेकिन शेयर की गई जानकारी में कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे भी रिवील किया जाएगा. साथ ही डायेक्टर, स्टार कास्ट और प्रोडक्शन तक के बारे में सारी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post