*दलौदा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई**करीब 700 लीटर महुआ लहान किया नष्ट, 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त..!!**दलौदा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में दलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।**अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र भास्कर (प्रभारी एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविंद्र प्रताप डांगी एवं टीम ने 7 सितंबर 2026 को ग्राम बानीखेड़ी, एलची मगरा एवं ग्राम लखमाखेड़ी के बाछड़ा डेरों में सघन तलाशी अभियान चलाया।**तलाशी के दौरान डेरों के आसपास झाड़ियों एवं सुनसान कमरों में प्लास्टिक के विभिन्न डिब्बों में रखा करीब 700 लीटर महुआ लहान बरामद हुआ, जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत नष्ट किया गया।**वहीं ग्राम लखमाखेड़ी निवासी पप्पू पिता नाथू पंवार, जाति बाछड़ा के कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब ₹1,100 बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।**सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, सउनि तेजसिंह डामर, प्रधान आरक्षक नारायण डाबी, आरक्षक कुलश्रेष्ठ सिंह एवं आरक्षक लखन सालवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही*
byAll State News 24
-
0