समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*नारायणगिरी बाबा की जमीन को बचाए**यादव समाज की जमीन पर अवैध कब्जा**आदरणीय समाजजनों अम्बेडकर कालोनी में यादव समाज के आराध्यदेव नारायण गिरी बाबा देव स्थान के लिए पूर्व यादव महासभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हेमंत हरित के प्रयासो से नगरपालिका द्वारा जमीन आवंटित की गई थी। इसी जमीन पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा सामुदायिक भवन की सौगात दी गई। नारायणगिरी बाबा देवस्थान पर सालों पुरानी अस्थि कलश दबे हुए हैं, इसका महत्व हमारे पुवुर्जों से जुड़ा हुआ है। अब नारायण गिरी बाबा देवस्थान जमीन पर गुमटी रखकर काले त्रिपाल की आड़ में दो कमरे-लेटबाथ अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। समाज के युवाओं ने जनसुनवाई में शिकायत भी की गई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। समाजजनों से अनुरोध है कि नारायण गिरी बाबा देवस्थान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए आगे आए और इस धरोहर को बचाए। रिपोर्ट-प्रदीप कुमार सगर. ऑल स्टेट, न्यूज़ 24 .9424041113

Post a Comment

Previous Post Next Post