समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस का नशे के सोदागरों पर बडा प्रहार* *तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम (18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम) गांजा जप्त**1500 किलोमीटर दुरी ओर तीन राज्य क्रोस करने के बाद चितोडगढ पुलिस के इनफोर्मेशन नेटवर्क में फसे तस्कर**02 ट्रको में भरा था एशियन पेन्ट व 01 ट्रªक में नर्सरी के पोधे, एशियन पेन्ट कलर की बाल्टीयो व पेड पोधो की आड मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन**07 अभियुक्त गिरफ्तार व 03 ट्रक जप्त* चित्तौड़गढ़,24 सितंबर 2026 जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन व पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेडा शिव प्रकाश टेलर के सुपरविजन मे थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा द्वारा गठित टीम एसआई लक्ष्मण सिंह मय जाप्ता द्वारा नीमच से चितोडगढ जाने वाले हाईवे रोड थाने के सामने सरहद अहिरपुरा पर नाकाबन्दी के दोरान तीन ट्रक 12 चक्का आते हुए नजर आये जिसके चालक व साथी काफी घबराये हुये थे जिनको अलग अलग रूकवाया जाकर तलाशी के दोरान अवेध रूप से परिवहन किये जा रहे 59 कट्टो के अन्दर 515 पेकेटो में रखा अवैध गांजा 1839 किलो 670 ग्राम (18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम) व घटना मे प्रयुक्त ट्रकों को जप्त कर मोके से 03 ट्रक चालक व उनके 04 साथियो समेत कुल 07 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया। पुलिस अब तसकरो पे नकेल कसने के मकसद से गांजा की तस्करी से जुडे गिरोह का भंडाफोड कर जहर के सोदागरो की बाल की खाल निकालने मे जुटी है। *पकडे जाने की पठ कथा*थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा नीमच चित्तौडगढ हाईवे रोड पर निरन्तर नाकबन्दी जारी है। नाकबन्दी के दोरान ट्रक तस्करो द्वारा नाकाबन्दी को देख ट्रको को भगाने का प्रयास किया जिसको बामुश्किल रूकवा कर ट्रक चालको व उनके साथीयो को सफलता पुर्वक धर धबोचा। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो का विवरण* 1. जगदीश पिता लेहरू जाति जाट उम्र 35 साल निवासी दामाखेडा थाना कपासन जिला चितोडगढ।2. अभियुक्त सुरेश पिता कालुराम जाति रेगर उम्र 26 साल निवासी दामाखेडा थाना कपासन जिला चितोडगढ।3. अभियुक्त राजमल उर्फ राजु पिता कजोडमल जाति जाट उम्र 30 साल निवासी सुरजपुरा थाना रायपुर जिला भिलवाडा।4. अभियुक्त दिनेश पिता सत्यनारायण जाति लोहार उम्र 30 साल निवासी पेट्रोल पम्प की बस्ती रायपुर थाना रायपुर जिला भिलवाडा5. अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजु पिता हीरालाल जाति मेवाडा कलाल उम्र 40 साल निवासी हरपुरा मोड पारसोली थाना पारसोली जिला चितोडगढ।6. अभियुक्त बंशीलाल पिता सवाईराम जाति जाट उम्र 37 साल निवासी भटटो का बामणिया थाना कपासन जिला चितोडगढ।7. अभियुक्त सददाम शेख पिता मुनीर अहमद शेख उम्र 34 साल जाति शेख मुस्लमान निवासी गणेश चौक सदर बाजार पारसोली थाना पारसोली जिला चितोडगढ।*जप्त माल का विवरण*निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान 1839 किलो 670 ग्राम (18 क्विंटल 39 किलो 670 ग्राम) गांजा बरामद किया जिसकी बाजार मुल्य करीबन 04 करोड रूपये है। *कार्यवाही टीम का विवरण* थाना सदर निम्बाहेडा-एसआई लक्ष्मण सिंह उप निरीक्षक इर्न्चाज , एएसआई डालचन्द, कांस्टेबल जीवनलाल,दयाराम, शिशपाल,बाबुलाल,दिनेश कुडी,बहादुर सिंह,रोशनलाल,प्रवीण कुमार,क्रष्ण कुमार चालक सुरेश शर्मा जिला विशेष टीम :- हैड कानि प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह,मनोजकुमार,बलराम मीणा,प्रितम, बलराम गुर्जर,अजयकुमार,शीशराम

Post a Comment

Previous Post Next Post