केंट थाना क्षेत्र के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला― कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर रखा हाथ, फिर वेन्यू कार से 2700 रुपए का डीजल उड़ाकर फरारनीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम ठगी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला नीमच-निंबाहेड़ा रोड स्थित चंगेरा मंडी के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर सामने आया है, जहाँ ठगी की यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के अनुसार, एक सफेद रंग की वेन्यू कार जिसके फ्रंट शीशे पर शिव शक्ति लिखा हुआ है में सवार होकर एक बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचा। गाड़ी से बाहर उतरने के बाद जब उसने ऊपर नजर घुमाई, तो उसकी नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। कैमरे को देखते ही वह समझ गया और तुरंत अपने हाथ से अपना चेहरा ढकते हुए वापस गाड़ी में जाकर बैठ गया। इसके बाद शातिर बदमाश ने अपनी गाड़ी में 2700 रुपए का फुल टैंक डीजल डलवाया और बिना भुगतान किए ही अपनी कार लेकर तेजी से रफूचक्कर हो गया। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत नीमच केंट थाने में दर्ज कराई गई है। और पुलिस अब इन बेखौफ बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
byAll State News 24
-
0