*भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 160 ग्राम एमडी और 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो गिरफ्तार..!!**मंदसौर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत श्रीमान् अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में श्री रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ एवं श्री विजय कुमार यादव एसडीओपी महोदय गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी के तिराहा पर कार्यवाही करते हेतु आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये को जप्त करने में सफलता हासिल की घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.09.2026 को पुलिस चौकी भासोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस चैकपोस्ट के आगे सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी से आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये जप्त की जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । दौराने विवेचना आरोपी सोनु के साथी आरोपी संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) को भी गिरफ्तार किया गया है जप्तमश्रुका- 1.अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये कुल कीमती 16 लाख 13 हजार रूपये 2. एक बीना नम्बर की हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल कीमती 70000 रूपये 3. दोनों आरोपियों के एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किए गए गिरफ्तार आरोपीः- 1. सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान 2. संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी उनि धर्मेश यादव व टीम का सराहनीय योगदान रहा*
byAll State News 24
-
0