समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

नीमच में गणेश उत्सव से पहले बड़ा हंगामा!बप्पा की मूर्ति बनाने वाला कारीगर लाखों के एडवांस लेकर लापता!नीमच के महू रोड स्थित गणेश प्रतिमा गोदाम के कारीगर के अचानक गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कई पंडाल समितियों और भक्तों ने प्रतिमाओं के लिए एडवांस राशि जमा कर रखी थी।रविवार को बड़ी संख्या में भक्त केंट थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस के साथ गोदाम पर पहुंचे। गोदाम पर ताला मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया।केंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अब सबसे बड़ा सवाल गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले भक्त अपने पंडालों में बप्पा की प्रतिमा कहां से लाएंगे?

Post a Comment

Previous Post Next Post