*ओडिशा से रीवा लाया गया कुख्यात नशा तस्कर फिल्मी अंदाज में फरार**पुलिस पर स्प्रे करके किया बेहोश, साथियों ने वाहनों को घेरा*उड़ीसा पुलिस की कस्टडी से रीवा लाया जा रहा कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के छूहिया घाटी में हुई।जानकारी के अनुसार, आदित्य मिश्रा गांजा तस्करी के मामले में उड़ीसा पुलिस की कस्टडी में था और उसे रीवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ला रही थी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी छूहिया घाटी के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस पर बेहोशी का स्प्रे किया, जिससे पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए अचेत हो गए और इसी का फायदा उठाकर आरोपी आदित्य मिश्रा को भगा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस में हड़कंप मच गया।
byAll State News 24
-
0