समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*पिपलियामंडी: महू-नीमच हाईवे पर बरखेड़ा पंथ के समीप आज सुबह करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में ललिता पति मुकेश पाटीदार उम्र 53 वर्ष, निवासी पिपलोन (नीमच) गंभीर घायल हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ललिता अपने पति के साथ मोसारा के कपड़े लेने मंदसौर जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं। इनमें से एक बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई, जिससे ललिता घायल हो गईं। घायल महिला को पिपलियामंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से नीमच रेफर किया गया।*

Post a Comment

Previous Post Next Post