समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मध्य प्रदेश के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर हुआ घायल*ग्वालियर (डबरा) पिछोर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब स्कूली बच्चों से भरी बस को भी नहीं बख्शा। शनिवार तड़के टेकनपुर के ग्लोरीयस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर कार सवार दो युवकों ने कट्टे से 4 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। फायरिंग में बस चालक खेम सिंह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बड़ी अकबई गांव के पास सड़क पर एक स्विफ्ट कार बीच में खड़ी थी। कार पर 'गुर्जर' लिखा था और काले शीशे लगे थे। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर कार हटाने को कहा तो युवकों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाया।ड्राइवर ने धक्का देकर कार हटाने की बात कही तो दोनों आरोपी भड़क गए और ड्राइवर से उलझ पड़े। बहस के दौरान ही एक आरोपी ने अवैध कट्टा निकालकर बस पर ताबड़तोड़ 4 फायर झोंक दिए। बताया जा रहा है कि गोली ड्राइवर को लगी और बस के शीशे पर भी निशान हैं। गनीमत रही कि कोई गोली किसी बच्चे को नहीं लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

Post a Comment

Previous Post Next Post