समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपा 2292 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दो गिरफ्तार(CBN) राजस्थान यूनिट ने 16 सितंबर को उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के महाराज की खेड़ी के पास NH-27 पर कार्रवाई कर सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा 2292.460 किलो डोडा चूरा बरामद किया। टीम ने निंबाहेड़ा क्षेत्र से बाड़मेर की ओर जा रहे टाटा ट्रॉली ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें 118 बोरियों में डोडा चूरा छिपा था। कार्रवाई में ट्रक और एक बाइक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वाहन का मालिक निंबाहेड़ा में रहता है और उसके लगातार संपर्क में था। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post