*जीरन में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल*जीरन के पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 11वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि ग्राम तालखेड़ा निवासी जुनैद पिता अकबर खान (9), समीर पिता अकबर खान (11), अरबाज खान पिता इनायत खान (24) तथा निकुम चौराहा निवासी इस्माइल खान पिता अजीज खान (17) एक ही बाइक पर सवार होकर हरर्कियाखाल से जीरन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में चारों उछलकर सड़क पर गिर गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद करीब आधे से एक घंटे तक घायल मौके पर ही पड़े रहे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जीरन शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 वर्षीय समीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।
byAll State News 24
-
0