सिंगोली:- दिनांक 06.01.2026 को वनपरिक्षेत्र रतनगढ़ अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर एस.के. अटोदे वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल नीमच, दशरथ अखण्ड उपवनमण्डलाधिकारी नीमच एवं प्रतापलाल गेहलोत वन परिक्षेत्राधिकारी रतनगढ़ के मार्ग दर्शन में सागौन प्रजाति के अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही करते हुए ग्राम पांडुकुडी बसस्टेंड पर राजस्व क्षेत्र से सागौन की गिली लकडी से भरा हुआ ट्रेक्टर मयट्राली, ट्रेक्टर क्रमांक MP-70-A3305 बापूलाल दायणा वनपाल परिक्षेत्र सहायक ताल, अजय तौमर कार्यवाहक वनपाल प.स. बाणदा, सदाशिव धाकड वनरक्षक बीट धारडी, एवं नयन मालवीय वनरक्षक बीट पाटन, निरंजन पाराशर वनरक्षक बीट उमर, लालाराम वनरक्षक बीट भगवानपुरा एवं सुरक्षा श्रमिक द्वारा जप्त कर आरोपीं 1. धर्मराज पिता मांगीलाल भील उम्र 23 वर्ष निवासी पलासिया, तह. सिंगोली जिला नीमच 2. विष्णु पिता श्यामलाल मेहर उम्र 21 वर्ष निवासी पलासिया, तह. सिंगोली जिला नीमच को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनिय 1927 की धारा 46 एवं म.प्र. वनोपज व्यापार विनियमन 1969 की धारा 5 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 214/09 दिनांक 06.01.2026 पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
वन विभाग ने सागौन गिली लड़की परिवहन करते हुऐ ट्रेक्टर सहित दो लोगों को पकड़ा
byAll State News 24
-
0