समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

कार्यालय पुलिस थाना जीरन जिला नीमच (म.प्र.)प्रेस नोटअवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा 1270 किलोग्राम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अशोक लिलेण्ड कंपनी का ट्रक भी जप्त।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरुध्द शुरू किये गये अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी नीमच सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उनि. श्रवण सिंह तंवर की टीम ने एक अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रं, RJ 18 GA 9130 में रखे 73 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 1270 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।घटना का विवरण – दिनांक 01.09.26 को उनि. श्रवण सिंह तंवर एवं हमराह बल ने गश्त पेट्रोलिंग व संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान उक्त ट्रक को चेक करते एनडीपीएस एक्ट के समस्त आज्ञापक नियमों का पालन कर आरोपी 01. सुखाराम पिता धनाराम जाति जाट उम्र 35 साल निवासी तरडो की ढाणी बारा कल्ला तह. ओसिया थाना खेडापा जिला जोधपुर 02. कालुराम पिता रुपाराम जाट उम्र 22 साल निवासी चांद रक तह ओसिया थाना खेडापा जिला जोधपुर के कब्जे वाली अशोक लिलेण्ड कंपनी का ट्रक क्र. RJ 18 GA 9130 की तलाशी के दौरान ट्रक मे रखे प्लास्टिक की कट्टो में भरा कुल 1270 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं खपत के बारे में पुछताछ की जा रही है।जब्ती माल विवरण – * 1270 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा कीमती 65 लाख रुपये * एक अशोक लिलेण्ड कंपनी का ट्रक क्र. RJ 18 GA 9130 कीमती 12 लाख रुपयेगिरफ्तार आरोपी – * सुखाराम पिता धनाराम जाति जाट उम्र 35 साल निवासी तरडो की ढाणी बारा कल्ला तह. ओसिया थाना खेडापा जिला जोधपुर * कालुराम पिता रुपाराम जाट उम्र 22 साल निवासी चांदरक तह ओसिया थाना खेडापा जिला जोधपुरसराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। All' State News 24, प्रधान संपादक, प्रदीप कुमार सगर

Post a Comment

Previous Post Next Post