समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*नगर के सबसे हॉट वार्ड नंबर 33 में है रोचक त्रिकोणी संघर्ष, बैनर पोस्टर के प्रचार-प्रसार में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी से पीछे है भाजपा..!!**निंबाहेड़ा नगर परिषद के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार के बैनर पोस्ट से पूरा शहर एक तरह से पट चुका है और शहर के हर कोने गली मोहल्ले में बैनर पोस्टरो की बाढ़ आई हुई है। प्रचार प्रसार के इस दौर में जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए वादे करना शुरू कर दिए हैं वही सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ताओं से लेकर वार्डवासियों को अपनी और आकर्षित करने वाली सभी व्यवस्थाओं को भी लगभग सभी प्रत्याशियों ने ओपन कर दिया है।**नगर के सबसे हॉट और चर्चित वार्ड नंबर 33 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिल्पा भूतड़ा, कांग्रेस की प्रत्याशी दिव्या रांका एवं निर्दलीय प्रत्याशी नीलम शर्मा के बीच चर्चित और रोचक मुकाबला त्रिकोणी संघर्ष के रूप में देखा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिल्पा भूतड़ा के चुनाव प्रचार की कमान नगर के वरिष्ठ जनों के साथ मंडी के व्यापारियों ने संभाल रखी है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या रांका के चुनाव की कमान कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ कुछ मंडी व्यापारियों ने संभाल रखी है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नीलम शर्मा के चुनाव की कमान महेश नगर और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित उनके समर्थको ने संभाल रखी है वार्ड भ्रमण के दौरान मतदाताओं से मिलने पर जानकारी में आया कि मुकाबला कुछ हद तक संघर्षपूर्ण है और इस मुकाबले में जो अंतिम दिन अपने मतदाता को घर से निकाल कर मतदान केंद्र तक ले जाकर मतदान कर देगा वही असली विजेता होगा। इस वार्ड से पर तीनों महिला प्रत्याशी होने से महिला मतदाताओं में थोड़ा कंफ्यूजन अवश्यक देखा जा रहा है।इस वार्ड से पिछले बोर्ड में* *भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा प्रतिनिधि तो करते थे और उनके द्वारा कराए गए विकास के कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिल्पा भूतड़ा के लिए प्लस पॉइंट साबित हो रहे हैं जैन -महेश्वरी - ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं के बाहुल्य वाले इस वार्ड में कल शाम तक बैनर पोस्टर लगाने की दौड़ में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से कई आगे हैं।**बहरहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या मतदान के दिन भी जिस तरह से दोनों प्रत्याशी आगे हैं उसी तरह से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने में भी आगे रहेंगे या नहीं क्योंकि इस वार्ड के जो समीकरण है उसमें स्पष्ट है कि जो प्रत्याशी अपने मतदाता को घर से निकाल कर मतदान केंद्र तक ले जा कर अपने पक्ष में मतदान करें कर देगा वही असली विजेता होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post