*इंदौर में पार्सल से 40 लाख का सोना गायब करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार*इंदौर। सराफा पुलिस ने पार्सल से 273 ग्राम सोना गबन करने वाले डिलीवरी बॉय रोशन गोयल (22) को गिरफ्तार कर 40 लाख का सोना बरामद किया है। फरियादी दिनेश सोनी, डायरेक्टर राधा ऑर्नामेंट गैलरी गुना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि BVC लॉजिस्टिक से मुंबई से भेजे गए पार्सल में 273 ग्राम सोना कम निकला। जांच में DCP जोन-4 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में सराफा पुलिस ने CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर द्वारकापुरी निवासी डिलीवरी बॉय को पकड़ा। थाना सराफा में धारा 316(4) BNS के तहत केस दर्ज है।
byAll State News 24
-
0