नीमच *रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालु को कार द्वारा टक्कर मारने से हुई मौत* नीमच के केंट थाना क्षेत्र की सागराना घाटी के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में एक बुजूर्ग की मौत हो गई। देवास जिले के गंधर्वपुरी निवासी मदनलाल वर्मा (53) रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु के सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
byAll State News 24
-
0