समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*रुघनाथपुरा गांव में खेत की मेड़ पर झाड़ियों में छिपा मिला 8 फीट लंबा अजगर* *रतनगढ वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जीवित अवस्था में जंगल में छोड़ा*आज दिनांक 05.09.2026 को ग्राम रुघनाथपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक खेत की मेड़ पर झाड़ियों में छिपे हुए विशालकाय अजगर को देखा।किशनलाल पिता मथुरालाल भांभी के खेत के पास अजगर के होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भयभीत हो गए।ग्रामीणों की तुरंत दी गई सूचना पर कार्यवाही करते हुए बापूलाल दायणा वन परिक्षेत्राधिकारी रतनगढ़ के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रतनगढ़ का स्टाफ मौके पर पहुंचा।वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लगभग 08 फीट लंबे इस अजगर का सफलता पूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू किया।पकड़े गए अजगर को वन विभाग के शासकीय वाहन (उड़नदस्ता) के माध्यम से वन परिक्षेत्र रतनगढ़ के जंगल में सकुशल जीवित अवस्था तथा स्वस्थ हालत में छोड़ दिया गया।इस सफल रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के अधिकारी -कर्मचारियों के साथ- साथ स्थानीय ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग रहा।सहयोग करने वाली टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी बापूलाल दायणा, वन रक्षक नितेश रावत, सुरक्षा श्रमिक सत्यनारायण व धर्मराज गुर्जर तथा वाहन चालक बालिकशन शामिल रहे।इसके अलावा ग्रामीण रमेश,सौरभ, करन,रतनलाल और राजु ने भी इस कार्य में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post