समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

शासकीय आईटीआई जावद में 8 सितंबर को प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरनीमच, 5 सितंबर 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जावद में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इसमें टाटा मोटर्स सहित गुजरात की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।प्लेसमेंट ड्राइव में 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। आईटीआई के मोटर मैकेनिक व्हीकल , फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स एवं मेंटेनेंस मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकते हैं। संस्था में उपलब्ध लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अधिक से अधिक युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ लेने की अपील की गई है। report. Pradeep Kumar Sagar 9424041113

Post a Comment

Previous Post Next Post