समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*निजी बाइक मालिक भी चला सकेंगे बाइक टैक्सी! 8 करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर का दावा, राज्यों से मंजूरी देने की अपील* केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी दोपहिया वाहन मालिकों को बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति देने की दिशा में राज्यों से आगे बढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए कमाई और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।गडकरी के मुताबिक, बाइक टैक्सी को बढ़ावा मिलने से करीब 8 करोड़ लोगों के लिए आजीविका के अवसर पैदा होने की संभावना है। हालांकि, बाइक टैक्सी संचालन के लिए परमिट, बीमा और अन्य नियम राज्य सरकारों के निर्णय पर निर्भर होंगे। यानी मंत्री की अपील के बाद भी हर राज्य में निजी बाइक से तुरंत बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति नहीं मानी जा सकती।

Post a Comment

Previous Post Next Post