समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*नीमच में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति और लोक-संस्कृति का रंग आज**संस्‍कृति विभाग की ओर से मनासा और जावद में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत होंगे विविध सांस्कृतिक आयोजन..!!**नीमच 3 सितम्‍बर 2026, श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन-नीमच के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, लोक-आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत आज 4 सितम्बर को सायं 7 बजे से नीमच जिले के मनासा और जावद में विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनकी भक्ति भावना को संगीत, नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।**द्वारकाधीश मंदिर के सामने, गांधी चौक, मनासा में सायं 7 बजे से श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें सुश्री दीपिका सिंह एवं साथी, इंदौर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से साकार करेंगे। इसके साथ सुश्री प्रतिमा गोस्वामी एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्तिमय गायन की प्रस्तुति होगी।**श्री सांवलिया जी मंदिर, रामलीला मैदान, खोर दरवाजा, जावद में 4 सितम्‍ब्‍र, 2026 को सायं 7 बजे से लोक गायन और भक्ति गायन की स्वरमयी प्रस्तुतियां होंगी। सुश्री पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी, भोपाल लोक गायन एवं सुश्री नम्रता कुशवाह एवं साथी, भोपाल भक्ति गायन के माध्यम से श्रीकृष्ण की भक्ति और लोक परंपरा को स्वर देंगी।**‘श्रीकृष्ण पर्व’ के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध कृष्ण परंपरा, लोक-स्मृतियों और कला अभिव्यक्तियों को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post