*डंपर चालक ने दंपति को मारी टक्कर, पति की घटनास्थल पर मौत, पत्नी गंभीर घायल।*पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एक डंपर ने दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए प्रतापगढ़ भेजा गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पिपलियामंडी पुलिस मौके पर पहुंची।घटना के बाद से ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे पिपलियामंडी थाने का घेराव करेंगे।ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि दुर्घटना करने वाले डंपर, उसके चालक और डंपर किसके नाम पर है तथा उसका मालिक कौन है, इसकी पूरी जानकारी सामने लाई जाए। साथ ही मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।वहीं ग्रामीणों ने एक और गंभीर सवाल उठाया है कि जिस डंपर से हादसा हुआ, उसे राजस्थान के रठाजना थाने पर किसने और किसके निर्देश पर तथा क्यों भिजवाया गया...?ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अब देखना यह होगा कि पुलिस ग्रामीणों के सवालों का क्या जवाब देती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है...
byAll State News 24
-
0