समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने खुद को मृत बताने की राजमल डांगी की झूठी साजिश का किया पर्दाफाश**कुएं में मोटरसाइकिल डालकर रची थी मौत की झूठी कहानी, पुलिस ने किया दस्तयाब*निम्बाहेडा 02 सितंबर। सदर थाना पुलिस ने खुद को मृत बताने की झूठी साजिश का पर्दाफाश करते हुए राजमल डांगी को ग्राम अमराणा से दस्तयाब किया। आरोपी ने कर्ज एवं पैसे मांगने वालों से बचने के लिए मोटरसाइकिल कुएं में डालकर खुद के डूबने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 01 सितंबर को थाना सदर निम्बाहेडा पर सुचना मिली की गांव पिपलिया गदिया में एक कुंए में मोटर साईकल तैर रही है व राजमल पिता हेमराज डांगी के डुबने की आंशका है। घरवालो ने युवक के कुंए में डुबने की आंशका जतायी है। उक्त सुचना पर थाना सदर निम्बाहेडा से एक टीम मौके पर पहुंची खेत पर बने कुंए के अन्दर एक मोटर साईकल तैरती हुयी नजर आयी कुंए की मेड़ पर एक पर्स व तम्बाकु की पुड़की पडी हुयी हो खेत की मेड पर उक्त राजमल डांगी की चप्पले पडी हुयी थी जिस पर पुलिस टीम द्वारा चितोडगढ से सिविल डीफेंस टीम को बुलाया जाकर व जरनेटर, पानी की मोटरे व पम्प मंगाये जाकर कुंए से करीब 80 फीट पानी खाली करवाया गया तो कुंए के अन्दर एक बाईक मिली जिसको बाहर निकाला गया राजमल डांगी कुए के अन्दर नही मिला उक्त व्यक्ति की आस पास तलाश करवायी गयी तो नही मिला जिस राजमल के पिता हेमराज डांगी की रिर्पोट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर तलाश शुरू की गयी। दिंनाक 02 सितंबर 2026 को पुलिस को विश्वसनिय सुत्रो से सुचना मिली की उक्त व्यक्ति सुबह के समय गांव अमराणा थाना शंभुपुरा में नजर आया जिस पर थाने से टीम रवाना कर गांव अमराणा से राजमल पिता हेमराज डांगी उम्र 30 साल निवासी पिपलिया गदिया थाना सदर निम्बाहेडा़ को हमरा साथ ले थाने पर लाकर नियमानुसार दस्तायाब किया गया। दोराने पुछताछ राजमल डांगी ने बताया कि मेरी मोटर साईकल की 04 किस्ते बकाया चल रही है मेरे कई लोग पेसे मांगते है मैं इस मांग तांग से बचने के लिए मेरे परिवार मेरे गांव व आस पास के लोगो को गुमराह करने के लिए मैने खुद को मृत बताने की झठी साजिश रची थी। उक्त व्यक्ति की झुठी साजिश की वजह से प्रशासन, पुलिस, गांव वाले, परिवार वाले सभी परेशान रहे। राजमल डांगी को उक्त कृत्य के लिए गिरफतार किया जाकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। All' State News 24. Pradhan sampadak. Neemuh.9424041113

Post a Comment

Previous Post Next Post