*1270 किलोग्राम डोडा चुरा मामले में 3 और लोगों को उठाया*,,? नीमच। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1270 किलोग्राम डोडा चुरा जो पिछली 2 अगस्त को पकड़ा गया था उस मामले में अब सूत्र बताते हैं कि लगभग 3 आरोपी और जीरन पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं, ऐसा संभावित है, इस नशा मुक्ति अभियान में जो की मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कैलाश मकवाना नशे की गिरफ्त से युवा पीढ़ी को दूर करना के तहत नीमच जिला एसपी राजेश व्यास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के दिशा निर्देशन पर जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव की टीम इस मामले में गहन अध्ययन कर लगभग पांच आरोपियों को अभी तक चिन्हित कर चुकी है नशे के विरुद्ध कार्यवाही में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने बिल्कुल खुले निर्देश दे रखे हैं कि इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी इस मामले में जीरन पुलिस का अभी सघन जांच अनुसंधान जारी है बीते कुछ दिवस पूर्व जीरन पुलिस ने एक आरोपी को राउंड भी किया था वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि 3 अन्य लोगों को भी पुलिस टीम ने उठाया है !जल्द ही इस मामले में अब संभावित तौर पर खुलासा हो सकता है। report. Pradeep Kumar Sagar.
byAll State News 24
-
0