समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मन्दसौर/रतलाम* रतलाम-इंदौर फोरलेन पर स्लीपर बस पलटी एक दर्जन से ज्यादा सवारी *पिपलिया मंडी* से थी।कुल 28 घायल यात्रियों में से *9 यात्री पिपलिया मंडी और एक मल्हारगढ़ के घायल हुए हे* भीलवाड़ा से नासिक जा रही बस रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे स्लीपर बस पलट गई। हादसा सातरुंडा के पास रत्तागिरी चौराहे से पहले हुआ। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रतलाम और बदनावर से 3-4 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।कर्व टर्न पर पलटी बस, बारिश के दौरान हुआ हादसा हादसे की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है।रेस्क्यू के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा कराने का काम शुरू किया। रतलाम के पुलिस अधिकारी भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल सुबह करीब 4.30 बजे तक मौके पर मौजूद रहा और बस को सीधा कराने की कार्रवाई की।यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर बस रोकने के लिए तैयार नहीं था और उसका व्यवहार भी ठीक नहीं था *एक ही परिवार के 18 लोग मन्दसौर जिले के पिपलिया मंडी से सवार थे* पिपलिया मंडी (मंदसौर) निवासी फिरोज कुरैशी (45) ने बताया कि परिवार में गमी होने के कारण वे 18 रिश्तेदारों के साथ नासिक जा रहे थे। बस में कुल 40 से 45 सवारियां थीं। रतलाम के पास टोल नाके पर छोटे बच्चों के लिए दबाव बनाकर बस रुकवाई थी।हादसे के वक्त बस लहराते हुए पलटी। आयशा कुरैशी ने बताया कि बस दरवाजे वाले हिस्से की तरफ पलटी थी, इसलिए यात्री ऊपर की खिड़कियों के सहारे बाहर निकले। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. सौरभ पटेल के अनुसार, 3 से 4 मरीज ही भर्ती हैं, बाकी प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। गंभीर चोट के कारण एक लड़की को इंदौर रेफर किया गया है। फिरोज कुरैशी के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि बस डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। फरार ड्राइवर और क्लीनर की तलाश जारी है। all state News 24. Pradhan sampadak Pradeep Kumar Sagar.9424041113

Post a Comment

Previous Post Next Post