समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

मध्यप्रदेश *हत्या के आरोप में बंद कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, बड़ा सवाल कैदी के पास जेल में कट्टा कैसे पहुंचा*रायसेन की जिला जेल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी और शरीर के अंदर घुस गई। प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल एम्स रेफर कर दिया। कैदी गेट खुलवाकर भागने की कोशिश कर रहा थाएसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलेश ठाकुर के खिलाफ पहले भी 307 और 302 के मामले दर्ज रहे हैं। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। नीलेश ठाकुर ने जेल के अंदर ही कट्टे से फायर किया। आगे जांच की जा रही है।घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल जैसी सुरक्षित जगह पर कैदी के पास देसी कट्टा कैसे पहुंचा। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post