समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 92 आवेदकों की सुनी समस्याएंप्रकरणों के त्वरित निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देशनीमच, 1 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में भूमि संबंधी विवाद, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, पेंशन, स्वरोजगार, क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा सहित विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। पूर्व आवेदन पर त्वरित कार्रवाई से खुला रास्ता कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व में जनसुनवाई में ग्राम बामनी निवासी मानक गयरी द्वारा निजी भूमि तक जाने वाले रास्ते पर जाली लगाकर अवरोध किए जाने की शिकायत का निराकरण किया गया। राजस्व अमले ने मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। कलेक्टर के आदेश के पालन में गठित दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर रास्ता खुलवाकर शिकायत का निराकरण किया। जनसुनवाई में फूलपूरा के रवि शर्मा ने शासकीय आबादी क्षेत्र की विवादित भूमि पर अवैध पक्का निर्माण एवं कब्जे, बघाना के एहमद खान ने वृद्धावस्था पेंशन, बनी की रामकन्याबाई ने पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जे, राबडिया के प्रहलाद पाटीदार ने एमपीआईडीसी के विकास कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कृषि सिंचाई पाइपलाइन की मरम्मत एवं क्षतिपूर्ति, जावद के सलीम ने अतिक्रमण हटाने तथा धनगांव के खजवाणिया सुनाज समाज के नागरिकों ने मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन निर्माण की राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार बरूखेड़ा के दिव्यांग लालाराम बलाई ने स्वरोजगार के लिए थ्री-व्हीलर वाहन, कड़ी खुर्द के देवीलाल एवं रावणरूंडी के सागरमल ने कृषि भूमि के सीमांकन, नयागांव के किशोर ने अतिक्रमण हटाने तथा नीमच की उर्मिला सोनी ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रूति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post