समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*पिपलौदा में देर रात विवाद के बाद मचा हड़कंप, युवक द्वारा फायरिंग की सूचना; ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव....*_पिपलौदा। पिपलौदा थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव में गुरुवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। सूत्रों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक द्वारा बंदूक से फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पिपलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई।__प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है। हालांकि फायरिंग वास्तव में हुई थी या नहीं और हथियार किसके नाम पर है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।__घटना के बाद बोरखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पिपलौदा थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी पिपलौदा पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित किया।__घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों द्वारा युवक के संबंध में अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।__फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। विवाद की वास्तविक वजह, फायरिंग की स्थिति और बरामद हथियार को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।_

Post a Comment

Previous Post Next Post