*तीन जगह चोरी, नीमच के दो युवक गिरफ्तार चार की तलाश जारी**नारायणगढ़ पुलिस की कार्रवाई, चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नकद बरामद; चार फरार आरोपियों की तलाश जारी*नारायणगढ़। घरों में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करने वालों पर नारायणगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नारायणगढ़ कस्बे, हिंगोरिया छोटा और उदपुरा में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद सहित चोरी का माल बरामद किया गया है। मामले में चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।मुखबिर की सूचना पर दबोचे आरोपीपुलिस के अनुसार, नारायणगढ़ निवासी आशीष चौहान ने 20 जनवरी 2026 को अपने घर से दिनदहाड़े सोने-चांदी के पुराने जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, हिंगोरिया छोटा निवासी जीवन सिंह ने 10 अक्टूबर 2026 को घर में घुसकर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच जेवरात चोरी होने की शिकायत की थी। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।इसी बीच 24 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक भारत भाबर को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रदीप उर्फ हनिश सिंगावत (21) और परवेश उर्फ परवेज मालवीय (20), दोनों निवासी हाड़ी पिपलिया, थाना मनासा, जिला नीमच को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। प्रदीप ने नारायणगढ़ कस्बे और नई आबादी थाना क्षेत्र के उदपुरा में हुई चोरी की वारदात में भी शामिल होना कबूल किया।जेवरात और नकदी बरामदपुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की पायजेब, बिछिया, कड़े, सोने के मोती लगे पोची तथा 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामदगी में तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, तीन जोड़ी बिछिया और एक जोड़ी चांदी के कड़े सहित अन्य जेवरात शामिल हैं।चार आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहरमामले में पुलिस ने सुरेंद्र मालवीय, निक्की मालवीय और राजीव उर्फ राजू मालवीय निवासी हाड़ी पिपलिया तथा अभिषेक डाबर निवासी बर्डिया, थाना मनासा, जिला नीमच को फरार बताया है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं मल्हारगढ़ एसडीओपी पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा नारायणगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना नारायणगढ़ की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
byAll State News 24
-
0