*अफीम नीति 2026-27 घोषित: 4.2 किलोग्राम से अधिक मार्फिन वाले किसानों को मिलेगा चीरे का पट्टा, कम औसत वालों को सीपीएस में मौका*नीमच/मंदसौर/जावरा/चित्तौड़गढ़।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बहुप्रतीक्षित नई अफीम नीति अधिसूचित कर दी गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लाखों अफीम काश्तकारों के लिए यह नीति नए दिशा-निर्देश लेकर आई है। इस बार भी सरकार ने पट्टों की पात्रता तय करने के लिए पिछले फसल वर्ष (2025-26) में सरकार को सौंपी गई अफीम में मार्फिन की मात्रा (Morphine Content) को ही मुख्य आधार बनाया है।4.2 किग्रा या उससे ऊपर वालों को मिलेगा 'ज़ीरे' का पट्टानीति के तहत मार्फिन के आधार पर पट्टों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया है:• पारंपरिक चीरा पद्धति (लूणी-चीरी): जिन अफीम किसानों की अफीम का मार्फिन औसत 4.2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर या उससे अधिक रहा है, वे सीधे चीरा पद्धति (पारंपरिक खेती) के पात्र होंगे। उन्हें सरकार द्वारा 10 आरी (0.10 हेक्टेयर) का पट्टा आवंटित किया जाएगा।• सीपीएस पद्धति (CPS): जिन किसानों का मार्फिन औसत 3.0 किलोग्राम से 4.2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के बीच रहा है, उनके चीरे के पट्टे काटकर उन्हें सीपीएस पद्धति (बिना चीरे वाली खेती, जिसमें सीधा डोडा काटा जाता है) में स्थानांतरित किया जाएगा।• पट्टा निरस्त: जिन काश्तकारों का मार्फिन औसत 3.0 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से कम पाया गया है, उनके पट्टे पूरी तरह से काट (अपात्र) दिए गए हैं।इन परिस्थितियों में भी कटेंगे पट्टेमार्फिन औसत के अलावा, जिन किसानों की अफीम जांच के दौरान वाटर मिक्स (पानी की मिलावट), घटिया माल या किसी अन्य रासायनिक मिलावट से ग्रसित पाई गई थी, उन्हें इस वर्ष पट्टे जारी नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही लगातार फसल उखड़वाने (Plough back) वाले किसान भी पात्रता सूची से बाहर रहेंगे।किसान संगठनों ने की मानक घटाने की मांगअफीम नीति जारी होने के बाद नीमच, मंदसौर और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष मौसम की मार और बेमौसम बारिश के कारण अफीम की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। ऐसे में किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि चीरा पद्धति के लिए मार्फिन के इस 4.2 किलोग्राम के कड़े मानक को थोड़ा और घटाकर राहत दी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों के पट्टे बहाल रह सकें।
byAll State News 24
-
0