समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*लोकायुक्त पुलिस इंदौर की सफल ट्रेप कार्यवाही :-*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री राजेश सहाय के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही-ट्रेप दिनांक -23.10.2026नाम आवेदक :-श्री राजेश दास पिता श्री बालमुकुन्द दास, उम्र-38 वर्ष, व्यवसाय-खेती-बाड़ी, निवासी-ग्राम-बालोदा माझी, तहसील-बदनावर, जिला-धारनाम आरोपी :-श्री सौरभ कुमार जैन पिता स्व. श्री शिखरचंद्र जैन, उम्र 35 वर्ष, पद-लाईन परिचालक, म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. बदनावर (ग्रामीण) जिला धार, मूल निवासी-पोस्ट ऑफिस रोड़, हनुमान तिराहा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर, वर्तमान पता-शिव शक्ति कॉलोनी, बस स्टेण्ड रोड़ बदनावर स्थित श्री चिमनलाल जी शर्मा के मकान में किराये से,जप्तरिश्वत राशि-4,000/-घटना स्थल :-म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. बदनावर (ग्रामीण), जिला-धारविवरण :-शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 22.10.2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि आवेदक के पिताजी के नाम पर अस्थाई विद्युत कनेक्शन था जिसे स्थाई कनेक्शन करने हेतु आवेदक द्वारा आवेदन मय संबंधी दस्तावेजो के लाइनमैन सौरभ कुमार जैन को दिये थे। लगभग 03 माह पहले उक्त कार्य को करने के एवज में अनावेदक द्वारा 20,000/-₹ रिश्वत की मांग की गई थी। अनावेदक द्वारा आवेदक से 10,000/-₹ नगद व 5,000/-₹ ऑनलाइन प्राप्त किये तथा शेष 5,000/-₹ में से आवेदक से 4,000/-₹ शेष रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा आवेदक से 20,000/- रू० रिश्वत की मांग की गई एवं आरोपी द्वारा आवेदक से 10,000/-₹ नगद व 5,000/-₹ ऑनलाइन प्राप्त किये गए तथा शेष 5,000/-₹ में से आवेदक से 4,000/-₹ शेष रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। जिस पर आज दिनांक 23.10.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें आरोपी श्री सौरभ कुमार जैन को शिकायतकर्ता से 4,000/- रू. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया है।आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।ट्रेपकर्ता अधिकारी :- निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक श्री विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री सतीश यादव, आरक्षक श्री कृष्ण अहिरवार की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।कार्यालय- पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौरपता- मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007दूरभाष 0731-25331600731-2430100

Post a Comment

Previous Post Next Post