*दशहरा पर्व की तैयारी, 51 फीट के दशानन तो 41-41 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ बनेंगे*,-- नीमच । नीमच शहर में 40 वर्षों से समिति द्वारा मनाया जा रहा है दशहरा उत्सव,2 ही सी टीवी मेगा स्क्रीन पर सीधा प्रसारण भी होगा,रावण की नाभि में चकरी भी चलेगी, नीमच ।नगर में नवरात्रि गरबा डांडिया उत्सव की धूम के साथ ही दशहरा महोत्सव मनाने के लिए रावण का निर्माण किया जा रहा है। दशहरा महोत्सव नीमच छावनी और बघाना व नीमच सिटी में परंपरा अनुसार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा । मुख्य समारोह छावनी स्थित दशहरा मैदान में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा जहां 51फीट के रावण के साथ कुंभकरण में मेघनाथ के 41-41 फीट के पुतलो का दहन किया जाएगा। इस बार स्वांग धारी शामिल होंगे जिन्हें समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। नगर में रावण दहन उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर का मुख्य आयोजन दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को दशहरा मैदान पर आयोजित किया जाएगा ।दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल परिसर में प्रशिक्षित नीमच सिटी में रहने वाले कारीगर परिवार के साथ पुतलो का निर्माण शुरू कर दिया है। दशहरा उत्सव समिति नीमच के अध्यक्ष हेमंत सिंहल ,सचिव अमरिश शर्मा ने बताया कि विगत 40 वर्षों से समिति द्वारा दशहरा उत्सव छावनी नीमच में मनाया जा रहा है। 2 सीसी टीवी मेगा स्क्रीन पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। रावण की नाभि में चकरी भी चलेगी। इस बार सभी स्वांग धारी को पुरस्कार के साथ पान ₹500 की नगद राशि का पुरस्कार भी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा प्रथम पुरस्कार 51 00 के साथ एलइडी टीवी पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया जाएगारावण का पुतला अपनी पलके टिमटिमाते हुए दिखाई देगा और रावण का पुतला हाथ पैर हिलाएगा जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस वर्ष केवल 3 पुतले बनाने पर खर्च समिति द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले की तरह उत्कृष्ट स्तर पर उत्सव मनाया जाएगा। विजेता उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
byAll State News 24
-
0