*ग्राम आरडी में चोरों का धावा, दो घरों को बनाया निशाना, आभुषण और बाईक चोरी**शिकायत के बाद नाहरगढ़ थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी**मंदसौर।* थाना नाहरगढ़ के ग्राम आरडी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक ही रात में सेवानिवृत्त कार्यपालन अधिकारी के घर से लाखों के जेवरात, नकदी और प्रॉपर्टी के कागजात चोरी कर लिए, वहीं दूसरे घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।पहली घटना मे प्रार्थी मदन सिंह पिता भंवर सिंह (68) निवासी आरडी, सेवानिवृत्त कार्यपालन अधिकारी जिला शाजापुर, ने शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 03.10.2026 की रात परिवार गहरी नींद में था। अज्ञात चोर घर के सामने की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और कमरे में रखी दो अलमारियों को निशाना बनाया। चोर अलमारी में नगदी और जेवरात ले उड़े। साथ ही प्रॉपर्टी के कागजात भी चोरी कर ले गया। घटना का पता शनिवार सुबह छोटे बेटे लवकुश को चला।वही इसी रात ग्राम आरडी में ही राहुल पिता जोरावर सिंह की मोटरसाइकिल नंबर MP 14 NC 5076 सुपर स्प्लेंडर घर के बाहर बाड़े में खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर ले गया। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। दोनों मामलों में थाना नाहरगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के बाद नाहरगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरो की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है की जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगे।
byAll State News 24
-
0