समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*मध्य प्रदेश को मिल सकती है पहली महिला DGP, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम चर्चा में!*मध्य प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। नए DGP के चयन के लिए 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे गए हैं।नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में UPSC की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें तीन वरिष्ठ अधिकारियों का फाइनल पैनल तैयार किया जाएगा।DGP पद की दौड़ में प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन के नाम चर्चा में हैं। अगर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का चयन होता है, तो मध्य प्रदेश को पहली महिला DGP मिल सकती हैं। हालांकि, अंतिम फैसला अभी बाकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post