*MP के गावो से टैक्स वसूली के लिए बन सकता हे नया आयोग...हर घर को देने होने 1200 रुपये*मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने और टैक्स वसूली मजबूत करने के लिए नियामक आयोग गठित करने का प्रस्ताव सामने आया है। पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य वित्त आयोग इस संबंध में सरकार को सुझाव दे सकता है।केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, वर्ष 2028-29 से पंचायतों को अपने संसाधनों से राजस्व बढ़ाने के निर्धारित लक्ष्य पूरे करने होंगे। रिपोर्ट में प्रति परिवार सालाना कम से कम 1,200 रुपये राजस्व जुटाने की जरूरत बताई गई है।लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पंचायतों के अनुदान पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल यह प्रस्ताव है, हर परिवार पर नया टैक्स लगाने का अंतिम आदेश नहीं। सरकार के फैसले के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
byAll State News 24
-
0