समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव का मुकाबला शुरू, 45 वार्डों में से 30 वार्डों में है भाजपा एवं कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला कुल 112 प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपनी किस्मत!****#Dard ki awaj #***निंबाहेड़ा 3 सितंबर 2026/नगर परिषद निंबाहैड़ा के चुनाव की घोषणा के बाद नगर के 45 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के बीच मुकाबला की तैयारी है। जहां कांग्रेस अपना बोर्ड बचाने का प्रयास करने में लगी हुई है वहीं भारतीय जनता पार्टी अपना बोर्ड बनाने के लिए नए सिरे से प्रयत्न करने में लगी हुई है। इस बार के चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस ने इस बार अपने पुराने चेहरों की बजाय नए चेहरो पर ज्यादा भरोसा दिखाते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार कर इस मुकाबला को और रोचक कर दिया है। निंबाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड चुनाव में 45 ही वार्ड के कुल 58120 मतदाताता नगर में होने वाली आगामी 11 तारीख वोटिंग में अपने मत का प्रयोग करेंगे। अभी नगर में कुल वोटर्स में 29123 पुरुष वोटर्स और 28994 महिला वोटर्स और 3 थर्ड जेंडर है।नगर के वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी ने लखन शर्मा को वहीं कांग्रेस ने महेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के मध्य सीधी टक्कर है। इसी तरह वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी ने संगीता कुमारी जाट को, वहीं कांग्रेस ने कैलाशी बाई जाट को तथा पूनम नाथ ने इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला। वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी के काना माली का कांग्रेस की राहत बी से सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी से गणपत लाल आंजना ने तो वहीँ कांग्रेस से अनिल कुमावत के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश खटीक, कांग्रेस से छगनलाल रेगर तथा निर्दलीय मथुरालाल मेघवाल के बीच में मुकाबला है। वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी से पिंकी जाट, कांग्रेस से अणछी बाई माली तथा निर्दलीय मनीषा पोरवाल के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा कुमावत, कांग्रेस की देवकन्या पुरबिया के मध्य मुकाबला है। वार्ड नंबर 8 से भारतीय जनता पार्टी के पवन मीणा तथा कांग्रेस के कन्हैया लाल मीणा के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 9 से भाजपा के गोपाल लाल मेघवाल तथा कांग्रेस के भेरूलाल मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 10 से भारतीय जनता पार्टी के परवेज अली एवं कांग्रेस के अहमदपुर के बीच सीधी टक्कर है। वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी की नजमा शाह तथा कांग्रेस की सलमा बेगम में के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी की रेणु विमल कोठारी तथा कांग्रेस के अमित कुमार शर्मा के बीच में सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी की अनीता माहेश्वरी और कांग्रेस की सोनीका काबरा के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 14 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश शर्मा एवं कांग्रेस के आशीष अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। वार्ड नंबर 15 से भारतीय जनता पार्टी की निशा राजोरा और कांग्रेस की गीता वैष्णव के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के विक्रमादित्य खेरोदिया और कांग्रेस के राजेश बोड़ाणा के बीच सीधी टक्कर है। वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी की रागिनी नितिन चतुर्वेदी का कांग्रेस की वंदना जैन से सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी की नीतू देवकरण समदानी का कांग्रेस की मंजू महेश काबरा से सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 19 से भारतीय जनता पार्टी की गजाला कौसर, कांग्रेस की हिना अली के बीच में मुकाबला है। वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के महिपाल सिंह राणावत का कांग्रेस के ब्रह्मलाल उपाध्याय से सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 21 से भारतीय जनता पार्टी के निलेश मेहता (बी एम) , कांग्रेस के नितेश लोढ़ एवं निर्दलीय प्रत्याशी छुट्टू खान के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 22 भारतीय जनता पार्टी के पुष्कर सोनी का मुकाबला कांग्रेस के गुणवंत वैष्णव से है। वहीं वार्ड नंबर 23 से भारतीय जनता पार्टी के मोहसिन खान, कांग्रेस के मामूर खान मेव के मध्य मुकाबला है। वार्ड नंबर 24 से भारतीय जनता पार्टी के मोहसिन खान, कांग्रेस के मोहम्मद कुरैशी के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 25 से भारतीय जनता पार्टी के लालचंद दशोरा, कांग्रेस के विशाल तेली, आम आदमी पार्टी की जय बाला के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 26 से भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा तेली, कांग्रेस की सुनीता साहू के बीच में मुकाबला है। वार्ड नंबर 27 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा गजेंद्र नवलखा, कांग्रेस की मीनाक्षी डांगी निर्दलीय संतोष पोरवाल के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 28 से भारतीय जनता पार्टी के निखिल कुमावत एवं कांग्रेस के रवि प्रकाश सोनी से सीधी टक्कर है। वार्ड नंबर 29 से भारतीय जनता पार्टी के अंकित धुत, कांग्रेस के जकी अहमद गुड्डा, एवं मोहम्मद वाहिद खान के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की ममता गवारिया का मुकाबला कांग्रेस की चांदी बाई खटीक से है। वार्ड नंबर 31 से भारतीय जनता पार्टी के पारसमल पारख, कांग्रेस के हेमंत राव मराठा, बहुजन समाज पार्टी के अर्जुन सिंह, निर्दलीय शंभू सिंह राजपूत, एवं तसलीमा खान के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 32 में भारतीय जनता पार्टी के कालू सेन, कांग्रेस के नितिन नागोरी तथा निर्दलीय नरेश कुमार आमेटा के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 33 से भारतीय जनता पार्टी की शिल्पा भूतड़ा, कांग्रेस की दिव्या रांका तथा निर्दलीय नीलम शर्मा के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 34 से भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मी नारायण कुमावत कांग्रेस के विपुल कुमावत, बहुजन समाज पार्टी के नारायण लाल, आरएलपी के मनीष माली, निर्दलीय प्रत्याशी मजहर अली के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक सेन और कांग्रेस की मुन्नी देवी तेली एवं निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार कीर के बीच टक्कर है। वार्ड नंबर 36 से जनता पार्टी की कैलाश सेन और कांग्रेस के गौरव सोनी के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 37 से भारतीय जनता पार्टी की देखी बाई का मुकाबला कांग्रेस की लाली बाई मीना से है। वार्ड नंबर 38 से भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर मुंदडा का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सुभाष शारदा से है। वार्ड नंबर 39 से भारतीय जनता पार्टी की ललिता बाई का मुकाबला कांग्रेस की निर्मला देवी मेघवाल से है। वार्ड नंबर 40 से भारतीय जनता पार्टी की वर्षा कृपलानी का मुकाबला कांग्रेस के राजू सामरिया से है। वार्ड नंबर 41 से भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश भाम्बी, कांग्रेस के दिलीप कुमार भाम्बी तथा निर्दलीय विजय कुमार के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 42 से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल लाल शर्मा एवं कांग्रेस के गोपाल ललही के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 43 से भारतीय जनता पार्टी के प्रेम प्रकाश बाहेती, कांग्रेस की सुनीता पारख के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 44 से भारतीय जनता पार्टी की लक्षिता चौहान का कांग्रेस की संपत कंवर से सीधा मुकाबला है। वार्ड नंबर 45 में निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता कसौंदीया, संगीता बंजारा, लीलाबाई एवं गरिमा गोठवाल के बीच में मुकाबला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post