*इंदौर में खुद को कलेक्टर बताकर होटल में खाया खाना, नही चुकाया बिल**घर के बाहर लगा रखी थी फर्जी नेमप्लेट, रोब झाड़ते पुलिस ने धर दबोचा* इंदौर में खुद को IAS और जिला कलेक्टर बताने वाले 28 वर्षीय हिमांशु पांचाल को लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद निवासी आरोपी ने होटल शेरेटन में खाना खाया और बिल देने के बजाय कहा कि उसका PA पेमेंट करेगा।शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। उसके किराए के घर के बाहर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट लगी मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गुजरात में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है।पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब एक महीने से इंदौर में रह रहा था। उसके खिलाफ गुजरात के अडालज थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस अब जांच कर रही है कि उसने फर्जी IAS बनकर और किन लोगों को गुमराह किया।
byAll State News 24
-
0