समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

*1 करोड़ की अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, नीमच से गुजरात भेजी जा रही थी खेप* :-राजस्थान के अंतर्गत जिला सिरोही पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20.696 किलो अवैध अफीम का दूध जब्त कर मध्य प्रदेश निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। एएसपी नरेंद्र कुमार व डीएसपी जितेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम मावल चौकी पर चेकिंग कर रही थी।**गुरुवार शाम राजस्थान नंबर के मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो केबिन में रखे बैग से 20 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने वाहन सीज कर चालक महादेव प्रजापत (24) निवासी धराड़ (रतलाम, म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया।**नीमच से सिद्धपुर जा रही थी सप्लाई प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अफीम की यह बड़ी खेप नीमच (म.प्र.) से भरकर सिद्धपुर (गुजरात) में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसआई भवानी सिंह, कांस्टेबल बाबू सिंह व दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही।*

Post a Comment

Previous Post Next Post