समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

थाना दलौदा पुलिस की अवैध शराब के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही, करिबन 300 लीटर महुआ लहान नष्ट कर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबंध्द किया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं श्री गिरीश जेजुरकर (एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा ग्राम बानिखेङी, एचली मगरा, व मोरखेङा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया जाकर महुआ लहान व भट्टीयो को नष्ट किया जाकर एक आरोपी के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 29.10.26 को पुलिस थाना दलौदा क्षेत्र अन्तर्गत थाना दलौदा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बानिखेङी, एचली मगरा, व मोरखेङा डेरे मे सघन तलाशी अभियान चलाया गया जो डेरो के आसपास झाङीयो, सुनसान बने टिन शेड व खाईयो मे प्लास्टिक के विभिन्न डिब्बो मे करिबन 300 लीटर महुआ लहान मिला जिसे विधिवत नष्ट किया गया जाकर अवैध शराब बनाने व लहान ईकट्टा करने में उपयोगी सामग्री व भट्टीयो को नष्ट किया गया जो दोबारा उपयोगी नही हो सके । आरोपीया सुनिता पति लव चौहान निवासी ग्राम मोरखेङा के कब्जे से करिबन 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की अवैध देशी महुआ शराब जप्त की जाकर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया । सराहनीय कार्य – उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी दलौदा , सउनि. प्रमोदसिह तोमर व दलौदा पुलिस टिम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post