समाचार एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - प्रदीप कुमार सगर - मो. 9424041113 (समस्त क्षेत्रों में संवाददाता नियुक्त करना हैं !)

इंदौर में लोकायुक्त का ट्रैप: नगर निगम का उपयंत्री ₹5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ायाटैंकर के ₹1.12 लाख के बिल का भुगतान कराने के लिए मांगी थी ₹6 हजार की रिश्वत, चाणक्यपुरी चौराहे पर कार्रवाईइंदौर। नगर निगम में पानी का टैंकर अटैच कराने वाले एक व्यक्ति के बिल का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने नगर निगम के उपयंत्री हर्ष गहलोत को ₹5,000 लेते हुए ट्रैप किया है। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने की गई।लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता सोहेल पटेल निवासी नायता मुंडला ने नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था। तीन महीने का ₹1,12,500 का बिल भुगतान के लिए लंबित था। बिल पास कराने के लिए लॉगबुक का सत्यापन होना था। आरोप है कि इसके एवज में उपयंत्री हर्ष गहलोत ने ₹6,000 की रिश्वत मांगी थी।शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ₹5,000 की रिश्वत लेते पकड़ा। मामले में भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्रवाई के समय मामले की आगे की जांच जारी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post