*फतेहगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत**मंदसौर-दलौदा रेल खंड पर फतेहगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमलावद निवासी *अजय पिता कोमल सोनी* के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मंदसौर की ओर से आ रही सवारी ट्रेन क्रमांक *17606* की चपेट में आने से हादसा हुआ। मौके से एक बैग और मोटरसाइकिल क्रमांक *MP14 ZK 6947* मिली है।मौत आत्महत्या है या हादसा, इसकी जांच जारी है।
byAll State News 24
-
0